Aapnu Gujarat
રમતગમત

बजरंग पुनिया को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड

भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया को इस साल खेल का सबसे बड़ा अवॉर्ड राजीव गांधी खेल रत्न दिया जाएगा। इसकी जानकारी इस मामले से जुड़े सूत्र ने दी। बजरंग पुनिया को यह सम्मान कुश्ती के क्षेत्र में लगातार अच्छा करने के लिए मिलेगा। भारतीय कुश्ती महासंघ ने इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए बजरंग पुनिया के साथ महिला पहलवान विनेश फोगाट के नाम की भी सिफारिश की थी।
बजरंग पुनिया कुश्ती के 65 किलोग्राम भारवर्ग में पिछले कुछ सालों से जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। वह अपने भारवर्ग में इस वक्त विश्व नंबर एक हैं। उन्होंने हाल ही में तबिलिसी ग्रां प्री में स्वर्ण पदक हासिल किया था। उन्होंने ईरान के पेइमान बिबयानी को मात देकर 65 किलोग्राम भारवर्ग में सोने का तमगा पर अपना लिखाया था। इससे पहले उन्होंने चीन में आयोजित एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। पिछले साल वह एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
बजरंग पुनिया पिछले साल भी खेल रत्न के बड़े दावेदार थे, लेकिन वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू से पिछड़ गए थे। पिछले साल खेल रत्न में अपना नाम न आने पर उन्होंने तत्कालीन खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर से मिलकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी। पहला खेल रत्न पुरस्कार 1991-92 में शतरंज के दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथ आनंद को मिला था।

Related posts

સ્ટાર બોક્સર મેરી કોમ રસાકસી બાદ મેચ હારી

editor

व्यस्त साल में खिलाड़ियों को रोटेट और आराम देगी इंग्लैंड : रूट

editor

पाक T20 और वनडे टीम के कप्तान बने रहेंगे सरफराज : PCB

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1