Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

सत्यपाल मलिक के विवादित बयान पर भड़की नेशनल कॉन्फ्रेंस, कहा : टिप्पणी असंवैधानिक

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के विवादित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी असंवैधानिक है। यह टिप्पणी राज्यपाल पद की विश्वसनीयता, आजादी और निष्पक्षता पर सवाल उठाती है। राज्यपाल ने रविवार को कहा था कि आतंकवादियों को मासूम लोगों को मारने की बजाए भ्रष्टाचारियों को निशाना बनाना चाहिए, बाद में उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे बयान देने से बचना चाहिए था। 
संयुक्त बयान में नेशनल कॉन्फ्रेंस के 30 से ज्यादा नेताओं ने कहा कि राज्यपाल को याद रखना चाहिए कि वह एक संवैधानिक पद पर हैं और वह राज्य और देश के संविधान के संरक्षक हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के खिलाफ राज्यपाल की टिप्पणी पर भी तीखी प्रतिक्रिया जतायी। पार्टी के नेताओं ने कहा, उमर अब्दुल्ला का शानदार राजनीतिक सफर रहा है।
वह तीन बार से संसद के सदस्य हैं, वह प्रधानमंत्री (अटल बिहारी) वाजपेयी के समय तीन साल तक केंद्रीय मंत्री रहे, छह साल तक जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे और जम्मू कश्मीर के अग्रणी राजनीतिक दल के नेता हैं।

Related posts

JNU हिंसा पर बोले जावड़ेकर : कुछ लोग देश में फैला रहे हैं अराजकता

aapnugujarat

અનિલ અંબાણીને ફટકો : તિરસ્કારના કેસમાં દોષિત : ૪ સપ્તાહમાં ૪૫૩ કરોડ રૂપિયા એરિક્શનને ચુકવવા હુકમ

aapnugujarat

राजन को तिहाड़ जेल के अंदर लोकल गुंडो से मरवाने की दाऊद की साजिश

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1