Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

आजाद और तिलक को देश ने किया याद, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के स्वतंत्रता सेनानी और शहीद बाल गंगाधर तिलक और चंद्र शेखर आजाद को श्रद्धांजलि दी है। जिन्होंने आजादी की लड़ाई में सब न्यौछावर कर दिया। मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘‘लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत वह एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने पूर्ण स्वराज के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। कृतज्ञ राष्ट्र उनके योगदान को सदैव स्मरण करता रहेगा।’’ 

तिलक का जन्म 1856 में महाराष्ट्र के चिखली में हुआ था। आजाद को याद करते हुए उन्होंने लिखा, ‘‘ भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। वह एक निर्भीक और दृढ़ निश्चयी क्रांतिकारी थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने जीवन की आहुति दे दी। उनकी वीरता की गाथा देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।’’  आजाद का जन्म आज ही के दिन 1906 में मध्य प्रदेश के बारवा में हुआ था। तिलक की 163वीं जयंती पर प्रधानमंत्री ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।

Related posts

भारत में ६ लाख से ज्यादा हैं बिना नियम वाले ड्रोन

aapnugujarat

વર્ષ ૨૦૧૭માં પાકિસ્તાનના ૧૩૮ જવાનોને ઠાર મરાયા : રિપોર્ટ

aapnugujarat

મિડ ડે મીલમાં તુવેર દાળ સામેલ નહીં થાય, મંત્રાલયે કહ્યું કોસ્ટ વધશે

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1