Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

राज्यसभा ने शीला दीक्षित को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं दिगंवत शीला दीक्षित को राज्यसभा ने सोमवार को श्रद्धांजलि दी और सदस्यों ने उनके सम्मान में कुछ क्षणों का मौन रखा।शीला दीक्षित 1998 से 2013 के बीच लगातार तीन बार दिल्ली विधानसभा की सदस्य रहीं। वह सबसे लंबे समय तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने कई विकास कार्य किए।

शीला दीक्षित कुछ समय के लिए केरल की राज्यपाल भी रहीं। सदस्यों ने दिवंगत आत्मा के सम्मान में अपने स्थानों पर खड़े होकर कुछ क्षणों का मौन रखा। सुबह उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने शीला दीक्षित के निधन होने का जिक्र किया। वह 81 वर्ष की थीं।

नायडू ने कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का जन्म मार्च 1938 में पंजाब के कपूरथला में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्चविद्यालय से पढ़ाई की थी। शीला दीक्षित 1984 में पहली बार कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद बनीं और केंद्र में मंत्री भी रहीं।

Related posts

ચોકીદારની ચોકી આંચકી લેવાશે : અખિલેશ

aapnugujarat

બાલાસોર ટ્રેન દુર્ઘટનાનો મામલો સુપ્રીમ કોર્ટમાં પહોંચ્યો

aapnugujarat

छह महीने बाद दिल्ली में लागू होगी आयुष्मान योजना : तिवारी

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1