Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

16 दिनों में लगभग दो लाख श्रद्धालुओं ने की अमरनाथ यात्रा

इस वर्ष पिछले 16 दिनों में लगभग दो लाख श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा की है, जो पहले पखवाड़े में पिछले चार साल में सर्वाधिक है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बुधवार को जम्मू से 4,584 श्रद्धालुओं का एक और जत्था रवाना हुआ। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि एक जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 16 दिनों में 2,05,083 श्रद्धालुओं ने समुद्र तल से 3,888 मीटर ऊंचाई पर स्थित पवित्र शिवलिंग के दर्शन कर लिए हैं।
अमरनाथ यात्रा के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले चार साल में पहले पखवाड़े में अमरनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की यह सर्वाधिक संख्या है। पुलिस ने आज यहां कहा कि 3,967 यत्रियों का एक और जत्था आज सुबह घाटी के लिए दो सुरक्षा काफिले में रवाना हुआ।

Related posts

7 लाख खाली पदों को जल्द भरेगी मोदी सरकार

aapnugujarat

અમેરિકામાં ભારતીય દંપતીનું શંકાસ્પદ મોત

editor

જમ્મુમાં પરિસ્થિતી તંગઃ રાતો રાત હજારો કાશ્મીરીઓનું પોલીસ સુરક્ષા વચ્ચે પલાયન

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1