Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

ग्रीस में बवंडर की चपेट में आने से 6 पर्यटकों की मौत

दुनिया के कई हिस्सों में इस वक्त मौसम का क्रूर रूप देखने को मिल रहा है। कहीं बारिश ने कोहराम मचा रखा है, तो कहीं सूखे के कारण त्राहि-त्राहि मची हुई है। कुछ ऐसा ही हाल यूरोपीय देश ग्रीस का भी है। दरअसल, उत्तरी ग्रीस में बवंडर और भयंकर ओलावृष्टि के कारण भारी तबाही हुई है। इस कारण 6 पर्यटकों की मौत हुई है। थेसालोनिकी के पुलिस ने बताया कि हल्किडकी क्षेत्र में तेज हवाओं की चपेट में आने से दर्जनों से अधिक लोग घायल हुए हैं। तूफान के बाद से ही एक 60 वर्षीय मछुआरा गायब है। 
उत्तरी ग्रीस में नागरिक सुरक्षा के प्रमुख चारलांबोस स्टरियाडिस ने कहा, ‘इस चक्रवात में छह पर्यटक मारे गए और कम से कम 30 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, चक्रवात की चपेट में आनेवालों में चेक गणराज्य का एक कपल, एक रूसी शख्स व उसका बेटा और रोमानिया की एक महिला व उसका बच्चा शामिल है। चेक के जोड़े की मृत्यु तूफान में उनके कारवैन के टकराने से हुई, जबकि रूसी बाप-बेटे पर एक पेड़ गिर पड़ा था। ढहती इमारतों के मलबे के नीचे दब कर रोमानी मां-बच्चे की जान चली गई।
ग्रीस के स्थानीय समाचार बुलेटिन्स में चलाई जा रही इस आपदा की वीडियो में तेज हवाओं के कारण पलटी हुई कारें, जड़ से उखड़े पेड़, इमारतों की ढही हुई छत और भूस्खलन के नजारे देखे जा सकते हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यह भयानक तूफान सिर्फ 20 मिनट के लिए ही आया और इसी दौरान इसने इतनी तबाही मचा दी। प्रांत के आपातकालीन प्रमुख वासिलिस वर्थकोयनिस ने बताया कि आपदा के बाद करीब 140 राहतकर्मी मौकास्थल पर तैनात हैं। गुरुवार को नागिरक सुरक्षा मंत्री इन जगहों का दौरा कर सकते हैं। गौरतलब है कि तूफान आने से दो दिन पहले तक ग्रीस में लगातार 37 डिग्री से अधिक तापमान बना हुआ था।

Related posts

સરહદ પારના આતંકવાદને સાંખી નહીં લેવાય : અમેરિકા

aapnugujarat

US Air Force F-35B fighter jet crashed after collided with aerial refueling tanker

editor

4-week partial shutdown in Germany to curb Covid-19 infections

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1