Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

दिल्ली में बच्ची से निर्भया जैसी दरिंदगी, पिता बोले- बोल नहीं पा रही बिटिया

द्वारका इलाके में 6 साल की बच्ची से हुई निर्भया जैसी दरिंदगी ने फिर एक बार राजधानी को हिलाकर रख दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। निर्भया कांड अभी लोग भूले भी नहीं और देश की राजधानी दिल्ली में देश को शर्मनाक कर देने वाली घटना हुई। देश में ऐसी घटनाए रुकने का नाम क्यों नहीं ले रही है…..? ये सबसे बड़ा सवाल खड़ा है। आज अपने बेटे या बेटी को बहार भेजने में भी डर लगता है। जब देश “नारी तू नारायणी” की बात कर रहा हो और दूसरी तरफ ऐसी घटनाए देश को शर्मनाक कर देती है। बच्ची की हालत का जिक्र करते हुए उसके पिता ने कहा कि मासूम बिटिया सिर्फ पापा बोल पा रही है और कुछ नहीं। बच्ची से दरिंदगी के बाद द्वारका सेक्टर-23 के आसपास के लोगों में गुस्सा है। दोपहर को लोगों ने घटनास्थल पर प्रदर्शन किया। द्वारका-गुड़गांव अंडरपास को जाम करने की कोशिश भी की। 
घटना पर दुख जताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लड़की के घरवालों को 10 लाख रुपये मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कानूनी मदद के लिए एक वकील की सहायता देने की भी बात कही। 
सफदरजंग अस्पताल के वॉर्ड-19 में वेंडर से दोपहर का भोजन ले रहे 6 वर्षीय रेप पीड़ित बच्ची के पिता कहते हैं, दिल्ली का बड़ा नाम सुना था। दो वक्त की रोटी के लिए कमाने आए थे। क्या बताएं कि क्या हुआ। आंखों में हताशा, निराशा लिए उन्होंने कहा- ‘बिटिया आज ही थोड़ा-थोड़ा बोली है पापा-पापा। और कुछ नहीं बोल पा रही है।
पीड़ित बच्ची की मां भी आ जाती हैं। वे बताते हैं कि घटना वाले दिन बिटिया मंदिर में खेल रही थी। बच्ची की मां काम पर गई थी। थोड़े दिन पहले ही बच्ची की मां को एक घर में साफ-सफाई का काम मिला था। 700 रुपये महीना तय हुआ था। पिता बेलदारी करते हैं।
पीड़ित के पिता ने बताया, ‘मेरे चार बच्चे हैं। बिटिया दूसरे नंबर की है। इकलौती लड़की है। कमरे का किराया और बच्चों को पालने के लिए पैसों की जरूरत है। इसलिए दोनों काम करते हैं। दो साल पहले काफी उम्मीदें लेकर दिल्ली आए थे। लेकिन यहां गरीब के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। थोड़े दिन ठीक से चलता रहा, मगर अब बिटिया के साथ गलत काम हो गया।
बच्ची की मां ने बताया- वह बच्ची को बहला कर मंदिर से ले गया था। उसने टॉफी का लालच दिया। सिसकते हुए उन्होंने बताया- उसने (आरोपी व्यक्ति) बच्ची के साथ खेल रहे बच्चों को धमका कर वहां से भगा दिया था। 
पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि बच्ची की हालत अभी ठीक नहीं है। वह कल तक कुछ बोल नहीं पा रही थी। जज भी आई थीं। बच्ची कुछ बोल नहीं पा रही थी। यह देख कर जज ने कहा कि वह बाद में बयान लेने आएंगी।

Related posts

અયોધ્યા વિવાદ : સુપ્રીમ કોર્ટમાં ૧૪ માર્ચે આગામી સુનાવણી

aapnugujarat

ડુંગળીની મબલખ આવક આવવાની શરૂ થતાં ભાવ ઘટ્યાં

aapnugujarat

आर्थिक चुनौतियां को दूर करने के लिए कदम उठाएगी सरकार : वित्त मंत्री

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1