Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

अमरनाथ यात्रा : 13,835 शिवभक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए

1 जुलाई से शुरू हुई वार्षिक अमरनाथ यात्रा के तीसरे दिन बुधवार को 13,835 श्रद्धालु बालटाल व पहलगाम-चंदनवाड़ी से चलकर पवित्र गुफा में पहुंचे और पवित्र हिमशिवलिंग के दर्शन किए। यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक 33,694 शिवभक्त बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। 
दूसरी तरफ यात्रा के दौरान 4 यात्रियों की तबीयत खराब होने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के निवासी निवासी पवन कुमार गुप्ता को अचानक तबीयत बिगडऩे पर उन्हें पंजतरणी से एयरलिफ्ट कर मैडीकल अस्पताल पहलगाम में रैफर किया गया। इसी प्रकार लुधियाना के निवासी प्रभु कुमार, चंडीगढ़ के निवासी बलविन्द्र सिंह और मोगा की रहने वाली दीक्षा अरोड़ा को शेषनाग से एयरलिफ्ट कर अस्पताल में पहुंचाया गया। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बीमार श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के सख्त निर्देश दिए हैं। 
दूसरी तरफ जम्मू के बेस कैम्प यात्री निवास भगवती नगर से सुबह 3 बजे 4694 यात्रियों के चौथे जत्थे को 203 हल्के और भारी वाहनों में बालटाल व पहलगाम के लिए रवाना किया गया। पहलगाम रूट से यात्रा करने वाले यात्रियों के जत्थे में 2174 पुरुष, 412 महिलाएं, 9 बच्चे और 83 साधु शामिल थे जिन्हें 70 वाहनों में रवाना किया गया। इसी प्रकार जत्थे में बालटाल के लिए भेजे गए यात्रियों में 1635 पुरुष, 379 महिलाएं, 15 बच्चे और 23 साधु शामिल थे जिन्हें 93 हल्के/भारी वाहनों में रवाना किया गया।

Related posts

पान दुकानों पर चिप्स की बिक्री पर रोक लगाने की तैयारी

aapnugujarat

પીઓકેમાં ઘુસી મુઝફ્ફરાબાદ ઉપર કબજો મેળવી લો : સુબ્રમણ્યમ્‌ સ્વામી

aapnugujarat

घरेलू उड़ानों की बुकिंग के लिए जरुरी होंगे पहचान पत्र

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1