Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

छत्तीसगढ़ : बंगाल की खाड़ी में बन रहा है मजबूत सिस्टम, बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसूनी गतिविधि बढ़ गई है। इसकी मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी में बन रहा एक समुद्री चक्रवात है, जो धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इसका असर हवा, पानी के रूप में दिखने लगा है। इससे एक से लेकर तीन जुलाई तक अच्छी बारिश का पूर्वानुमान समूचे प्रदेश में है।
फिलहाल पंजाब से आसाम तक बनी द्रोणिका, बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात प्रदेश को तरबतर कर रहा है। गर्मी थोड़ी कम हुई है, उमस भी। शुक्रवार की सुबह राजधानी रायपुर में करीब 15-20 मिनट तक बारिश हुई, वहीं पड़ोसी जिले दुर्ग-भिलाई में शाम को ताबड़तोड़ बारिश हुई।
मौसम वैज्ञानी एचपी चंद्रा का कहना है कि जुलाई में कम से कम पांच सिस्टम एक के बाद एक बनते हैं और यही बारिश करवाते हैं। कुछ बारिश स्थानीय सिस्टम की वजह से भी होती है। चंद्रा के मुताबिक अच्छी बारिश का जो पूर्वानुमान पूर्व में जारी किया था, वह काफी हद तक सही साबित होगा। प्रदेश में 96 से 104 फीसद तक बारिश हो सकती है।

Related posts

અલવર ગેંગરેપ મામલે ગેહલોત સરકાર પગલા નહીં લે તો ટેકો પાછી ખેંચી લઈશું : માયાવતી

aapnugujarat

जम्मू-कश्मीर में हमले का खौफ, अब तक भाजपा के 40 नेता दे चुके इस्तीफा

editor

જાધવના પત્નીની બંગડી, મંગળસુત્ર ઉતારી લેવાયા

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1