Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के 3,000 से अधिक मछुआरों जाल छीनकर खदेड़ा

श्रीलंका की नौसेना ने अपने जल क्षेत्र कच्चातीवू के निकट मछली पकड़ने के आरोप में तमिलनाडु के 3,000 से अधिक भारतीय मछुआरों को खदेड़ दिया तथा उनके मछली पकड़ने के जाल भी छीन लिए। मछुआरा संघ के एक नेता ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
रामेश्वरम मछुआरा संघ के अध्यक्ष पी. सेसुराजा ने बताया कि इस द्वीपीय शहर के मछुआरे 700 नौकाओं में सवार होकर समुद्र में गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे मछली पकड़ रहे थे, तभी श्रीलंका नौसेना के जवानों ने वहां पहुंच उनके मछली पकड़ने के जाल छीन लिए तथा उन्हें वहां से खदेड़ दिया।
सेसुराजा ने कहा कि द्वीप के नौसैनिकों ने उनकी कई नौकाओं के उपकरण क्षतिग्रस्त कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि मछुआरों को बिना मछली पकड़े तट पर लौटने के लिए मजबूर किया गया। श्रीलंका के नौसैनिकों ने बुधवार को राज्य के चार मछुआरों को नेदुन्थेवु से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।

Related posts

સેંસેક્સમાં ૨૩૨ પોઈન્ટનો ઉછાળો

aapnugujarat

મુંબઈમાં બિલ્ડરે ફ્લેટનું પઝેશન ન આપતા ઈન્વેસ્ટરે જીવ ટૂંકાવ્યો

aapnugujarat

२६ दिसम्बर को सूर्य ग्रहण

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1