Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

बढ़ती संप्रदायिकता पर चिंतत दिखे गुलाम नबी आजाद, बोले-हमे पुराना भारत लौटा दो

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा में कांग्रेस के विपक्ष नेता गुलाम नबी आजाद ने हिंदोस्तान में बढ़ती सांप्रदायक ताकतों पर चिंता प्रकट की है। उन्होंने कहा कि झारंखंड लिंचिंग की फैक्ट्री बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा न्यू इंडिया फार्मूले पर भले ही आगे बढ़े पर हमे पुराना भारत लौटा दे। आजाद ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की चुनावी रैलियों में न्यू इंडिया का नारा गूंजता रहा पर पुराना इंडिया कहां है, जिसमें नफरत , गुस्सा और लिंचिंग नहीं थी। उन्होंने कहा कि नया भारत ऐसा है जिसमें मानव ही मानव ´का दुश्मन है। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमे वो हिंदोस्तान मिले जिसमें हिन्दु, सिख, मुस्लिम और इसाई मिलकर रहते थे। अगर दलित को कुछ होता था तो मुस्लिम और हिन्दु उसके लिए दुखी होते थे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी को पूरा विश्व मानता है पर सत्ता पक्ष का एक नेता उनके कातिल को महान करार देता है। यह अफसोस और शर्मनाक है। उन्होंने कहा, मोदी जी आप कार्रवाई क्यों नहीं करते। उन्होंने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भी आड़े हाथों लिया और बिना उनका नाम लिये कहा कि मालेगांव बम धमाके के अपराधी को क्यों छोड़ दिया जाता है।

Related posts

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का घर और होटल नीलाम हुआ

aapnugujarat

સેન્સેક્સમાં ૨૭૭ પોઈન્ટનો ઉછાળો

aapnugujarat

રાહુલ ગાંધી વાયનાડથી જીતશે તો અમેઠી બેઠક બહેન પ્રિયંકા માટે છોડી દેશે..!?

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1