Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

कुशवाहा ने चमकी बुखार से हो रही बच्चों की मौत पर CM को ठहराया जिम्मेदार, इस्तीफे की रखी मांग

पूर्व केंद्रीय मंत्री और रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने मुजफ्फरपुर में एईएस से बड़ी संख्या में बच्चों की मौत के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही उनके इस्तीफे की मांग की है। कुशवाहा ने पटना स्थित रालोसपा के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुजफ्फरपुर में बड़ी संख्या में बच्चों की मौत के लिए नीतीश को जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चों की मौत के बावजूद राज्य सरकार ने इसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। पूरी स्वास्थ्य सेवाओं को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।
कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री केवल आश्वासन देते हैं, उद्देश्य की पूर्ति नहीं करते। या तो आप कार्य करें या मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि रालोसपा नीतीश की असफलताओं को उजागर करने के लिए सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने राज्य सरकार पर चिकित्सकों के सभी स्वीकृत पदों को भरने में विफल रहने का आरोप लगाया। रालोसपा प्रमुख ने केंद्र और बिहार सरकार पर स्वास्थ्य सेवा में सुधार को लेकर केवल घोषणाएं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा 4 साल पहले की गई घोषणाओं को पूरा किया जाना अभी बाकी है।

Related posts

મુંબઈ-અમદાવાદ વચ્ચેની બુલેટ ટ્રેન માટે જમીન અધિગ્રહણની કામગીરી શરૂ

aapnugujarat

૫ દિવસમાં કોરોના એક્ટિવ કેસનો આંકડો ૩ થી ૪ લાખ થયો

editor

शोपियां में तीन आतंकी ढेर

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1