Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

केंद्र और राज्य सरकार किसानों की हितैषी: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन किसान सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी ने किसानों का संकट दूर किया है। केंद्र और राज्य सरकार किसानों की हितैषी है। सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी के राज में गन्ना किसानों के बकाया का भुगतान हुआ। 5 सालों में किसानों के लिए कई योजनाएं घोषित हुई हैं। किसान सम्मान निधि की शुरुआत हुई है। सपा-बसपा के शासनकाल में किसानों का शोषण होता था, लेकिन मोदी सरकार ने देश के किसानों के लिए बहुत काम किया है। पिछले साल किसानों से 52 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। आज किसानों को पता चलता है कि उनकी जमीन में क्या कमी है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ बीजेपी किसानों तक पहुंचाएगी।
बता दें कि, दोपहर 12.30 बजे वह बुढ़िया माई मंदिर जाएंगे और वहां इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 1.00 बजे बीआरडी मेडिकल कॉलेज जाएंगे, जहां वह गोरखपुर-बस्ती मंडल के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में दोनों मंडलों के मंडलायुक्त व सभी जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल होंगे। दोपहर बाद वह गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। शाम 4 बजे के करीब वाराणसी के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। शाम करीब साढ़े 4 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ वार्ता के बाद वाराणसी जिले के विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। देर रात वह विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। रविवार सुबह मंडलीय समीक्षा बैठक के लिए आजमगढ़ रवाना हो जाएंगे।

Related posts

वित्त मंत्री सीतारमण ने दिया रीपो रेट में कटौती का संकेत

aapnugujarat

બેંક એકાઉન્ટને આધાર સાથે લિંક કરવા માટે કડક સૂચનો

aapnugujarat

भारत में रूस के सहयोग से बन रहे हैं न्यूक्लियर प्लांट : PM मोदी

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1