Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

भारत में रूस के सहयोग से बन रहे हैं न्यूक्लियर प्लांट : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रतिनिधिमंडल स्तर पर बात हुई । इसके बाद दोनों नेताओं ने प्रेस को संबोधित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत-रूस के बीच 20वां समिट है, जब पहला समिट हुआ था तब मैं गुजरात के CM के तौर मैं अटल बिहारी वाजपेयी के साथ यहां आया था और तब भी व्लादिमीर पुतिन यहां के राष्ट्रपति थे। हमारी कोशिश दोनों देशों के बीच संबंधों को नई ऊंचाईयों पर ले जाने की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में रूस के सहयोग से न्यूक्लियर प्लांट बन रहे हैं, हमारे रिश्तों को हम राजधानियों के बाहर पहुंचा रहे हैं। भारत का एक प्रतिनिधिमंडल यहां पर आए और समझौतों को लेकर बातचीत की गई। भारत-रूस डिफेंस, कृषि, टूरिज्म, ट्रेड में आगे बढ़ रहे हैं। स्पेस में हमारा सहयोग लगातार आगे बढ़ रहा है।
इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि ये हमारे लिए खुशी की बात है कि आज भारत के पीएम रूस दौरे पर आए हैं। दोनों देशों के बीच संबंध काफी सामरिक हैं, हम लगातार अपनी दोस्ती को मजबूत बना रहे हैं। हम लगातार संपर्क में रहते हैं और दोनों देशों के बीच लगातार कई बैठकें हो रही हैं। इससे पहले हम दोनों ओसाका में हुई थी, दोनों नेता लगातार खुले और बढ़िया वातावरण में बातचीत कर रहे हैं। पुतिन ने कहा कि पिछली बैठक में हमने जो फैसला लिए थे, उसकी आज समीक्षा की। 
हमारी प्राथमिकता निवेश और व्यापार है, दोनों के व्यापार में 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मुझे विश्वास है कि दोनों देश कई और मोर्चे पर साथ आगे बढ़ेंगे। रूस के राष्ट्रपति ने आगे कहा कि आज सुरक्षा, व्यापार और ऊर्जा में समझौते हुए हैं। हम भारत की कंपनियों का रूस में स्वागत करना चाहते हैं, भारत और रूस के बीच हथियारों को लेकर काफी अच्छे संबंध हैं, हम भारत में मिसाइल सिस्टम और रायफल बनाने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। सामरिक तौर पर दोनों देशों का इतिहास काफी पुराना है। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि दुनिया के कई मंचों पर भारत और रूस एक साथ हैं, हम भारत को सबसे आधुनिक हथियार दे रहे हैं।

Related posts

ઉત્તરાખંડના મુખ્યમંત્રી તરીકે તીરથસિંહ રાવતે લીધા શપથ

editor

આસામ ચૂંટણીમાં છ બેઠકો પર સિક્કો ઉછાળીને વિજેતા નક્કી કરવામાં આવ્યા…!!

aapnugujarat

संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा : नहीं हैं सरकार के पास ब्लैक मनी के आंकड़े

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1