Aapnu Gujarat
Uncategorized

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन पर सरकार का 120 करोड़ रुपये बकाया : राजस्व मंत्री चंद्रकांत दादा पाटील

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान राजस्व मंत्री चंद्रकांत दादा पाटील ने लिखित जवाब में कहा कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन पर 120 करोड़ रुपये बकाया है। इस संबंध में इसी महीने बैठक होगी, ताकि पैसा वसूल किया जा सके। कांग्रेस के विधायक असलम शेख व अन्य सदस्यों ने इस संबंध में प्रश्न पूछा था।
लिखित जवाब में राजस्व मंत्री ने सदन को बताया कि राजस्व विभाग के भूखंड क्रमांक 9/1778 को 6/2/1968 में कार्यकारी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ने 50 साल के लिए एक रुपये प्रति वर्ग फुट निर्माण क्षेत्र व 10 पैसे प्रति वर्ग फुट की दर से खुली जगह का किराया मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को देना था। अब यह लीज 5/2/2018 खत्म भी हो गई।
उक्त जमीन का किराया नवीनीकरण के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ने 2017 में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से निवेदन किया है। किराया करार का नवीनीकरण करने से पहले मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को 120.16 करोड़ भरने का नोटिस जारी किया था और बकाया किराया भरना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने अपने नोटिस में इसका उल्लेख किया है। इस मामले की सुनवाई के बाद निर्णय लिया जाएगा।

Related posts

ધોરાજીમાં ડૉ. બાબાસાહેબને શ્રદ્ધા સુમન અર્પણ કરાયા

editor

પુત્રએ પિતાનું કાસળ કાઢ્યું

aapnugujarat

વંથલીમાં વાહનની ટક્કરથી વધુ એક દિપડાનું મોત

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1