Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

पुलिस ने व्हेल की उल्टी के साथ एक शख्स को किया गिरफ्तार, कीमत 1.7 करोड़ रुपए

मुंबई में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने 53 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो 1.3 किलो एम्बरग्रीस (व्हेल की उल्टी) बेचने आया था। इसकी कीमत 1.7 करोड़ रुपए बताई जा रही है। एम्बरग्रीस एक मोम की तरह का पदार्थ है, जो स्पर्म व्हेल की आंतों में एक स्राव के रूप में उत्पन्न होता है। इसका इस्तेमाल दवा और इत्र बनाने में होता है। एम्बरग्रीस शराब, क्लोरोफॉर्म, ईथर और कुछ अस्थिर और स्थिर तेलों में घुलनशील होती है। यह उष्णकटिबंधीय समुद्रों में तैरता हुआ पाया गया था। व्हेल की उल्टी की मांग विदेशों में ज्यादा होती है। पुलिस ने कहा कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने उपनगरीय विद्याविहार इलाके में जाल बिछाया और राहुल दुपारे को गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने राहुल केपास से 1.7 करोड़ रुपए कीमत की एम्बरग्रीस जब्त की है। यह एक निषिद्ध वस्तु है। हमने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। स्पर्म व्हेल एक लुप्तप्राय प्रजाति है, जो वन्यजीव अधिनियम के तहत संरक्षित है।

Related posts

HM Amit Shah at Mumbai, said- Had there been no ceasefire, PoK would have been part of India

aapnugujarat

મોનસુનમાં હજુ સુધી ૯૯૩ લોકોના મોત

aapnugujarat

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 24 लाख के करीब

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1