Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

चमकी बुखार से बच्चों की मौत रोकने के लिए गठित हो समिति : चिराग पासवान

बिहार की जमुई लोकसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान ने मुजफ्फरपुर और उसके आसपास के जिलों में मस्तिष्क ज्वर (चमकी बुखार) से 100 से अधिक बच्चों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि बच्चों की मौत के सही कारणों, उनके इलाज, रोकथाम के उपायों और इस संबंध में जागरुकता फैलाने के लिए समिति गठित की जानी चाहिए।
चिराग पासवान ने कहा कि साल दर साल बच्चे मौत के मुंह में जा रहे हैं, लेकिन इस बीमारी के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। संसद में भी इस पर एक बार चर्चा हुई थी कि इस बीमारी के बारे में पूरी जानकारी और इसकी रोकथाम के उपायों पर काम किया जाना जरूरी है। सरकार को इसके लिए एक निश्चित समय सीमा तय करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि समय सीमा के भीतर बीमारी के कारणों और इलाज का पता लगाया जा सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आज मुजफ्फरपुर जाने से स्थिति में सुधार जरूर होगा। उन्हें मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा है।
पासवान ने कहा कि जिन माता-पिता ने अपने बच्चे खोये हैं, वे बहुत दुख और आक्रोश में हैं। ऐसे में राजनीतिक और अन्य किसी किस्म की टीका-टिप्पणी से हालात और बिगड़ेंगे। फिलहाल उन्हें संवेदना, सहानुभूति और सहारे की जरूरत है। यह प्रयास करने की जरूरत है कि अब एक भी बच्चे की मौत नहीं हो। अगर दवाओं, डॉक्टरों, अस्पतालों या किसी भी किस्म की अन्य जरूरत पड़ती है तो उसे तत्काल पूरा किया जाए। उन्होंने राज्य और केंद्र दोनों ही सरकारों से बच्चों की मौत का कारण पता लगाने और इसके पूरी तरह उन्मूलन के लिए उपाय खोजने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कम से कम यह संकल्प जरूर लिया जाना चाहिए कि अगले वर्ष से इसके कारण एक भी बच्चे की मृत्यु न हो।

Related posts

વરસાદ રોકાતાં અમરનાથ યાત્રા ફરી શરૂ

aapnugujarat

વધી રહ્યા છે કોરોના કેસ પરંતુ મૃત્યુદરમાં ઘટાડો યથાવત : કેન્દ્ર સરકાર

editor

Rajasthan CM Gehlot can become National Prez of Congress?

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1