Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

मालदीव के दौरे पर रवाना हुए पीएम नरेंद्र मोदी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पहली विदेश यात्रा पर मालदीव के लिए रवाना हो गए हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड बहुमत से जीतकर दोबारा सरकार बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आते ही देश-विदेश का नीतियों को दुरुस्त करने के काम पर लग गए हैं। पिछले कार्यकाल में करीब 92 देशों की यात्रा करने वाले पीएम मोदी ने इस बार अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए मालदीव और श्रीलंका को चुना है। आज पीएम मोदी मालदीव और श्रीलंका की यात्रा पर रवाना हो जाएंगे। मोदी शुक्रवार शाम ही कोच्चि पहुँच गए थे, जहाँ से वह मालदीव के लिए रवाना होंगे।
इस बारे में विदेश सचिव विजय गोखले ने जानकारी दी। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 जून और 9 जून को मालदीव और श्रीलंका के दौरे पर जाएंगे। बताया यह भी जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी 8 जून को मालदीव की संसद को संबोधित भी करेंगे। गोखले ने बताया कि इस दौरे के तहत दोनों देश अलग-अलग सेक्टर्स में आपसी संबंध को और मजबूती देने के लिए काम करेंगे। पिछले साल पीएम मोदी मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह के शपथग्रहण में शामिल हुए थे। हालांकि, 2011 के बाद ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली मालदीव यात्रा होगी। 2011 में तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह ने सार्क सम्मिट में हिस्सा लेने और एक द्विपक्षीय वार्ता के लिए मालदीव गए थे।

Related posts

छत्तीसगढ़ की सरकार ने ठुकराई केंद्र की आयुष्मान भारत योजना

aapnugujarat

સાંસદોના પગાર વધારાનો વિરોધ કર્યો તો પીએમઓમાંથી ફોન આવ્યો : વરુણ ગાંધી

aapnugujarat

इसरो का जुनून और समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए एक प्रेरणा है : राहुल गांधी

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1