Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को मिला मेक्सिको का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को विदेशियों को दिए जाने वाले मेक्सिको के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डेन मेक्सिकाना डेल एग्वेला एज्टेका’ (ऑर्डर ऑफ एज्टेक ईगल) से सम्मानित किया गया। प्रतिभा पाटिल वर्ष 2007 से 2012 तक राष्ट्रपति के पद पर रहीं। उन्होंने भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनकर इतिहास रचा। 
भारत में मेक्सिको के राजदूत मेल्बा प्रिआ ने पुणे के एमसीसीआईए भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में पाटिल को सम्मानित किया। इस सम्मान पाने वाली 85 वर्षीय पाटिल दूसरी भारतीय प्रमुख बनीं हैं। 
इससे पहले दिवंगत राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन को यह सम्मान दिया गया था। विभिन्न श्रेणियों में इससे पहले भी कई भारतीयों को यह पुरस्कार दिया गया है, जिनमें नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन, प्रसिद्ध कलाकार सतीश गुजराल, उद्योगपति रघुपत सिंघानिया, मुंबई में मैक्सिको के महावाणिज्य दूत रज्जू श्रॉफ और अन्य शामिल हैं।

Related posts

ગલવાન હિંસા માટે ભારત જવાબદાર : ચીની રાજદૂત

editor

सार्वजनिक स्थानों एवम् सड़कों पर अनिश्चितकाल के लिए कब्ज़ा नही किया जा सकता : SC

editor

૮૦૦ કાશ્મીરી યુવકો સેનાની પરીક્ષામાં બેઠાં

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1