Aapnu Gujarat
ગુજરાત

गोधरा कांड : प्रमुख आरोपी रफीक हुसैन भटुक गिरफ्तार

गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में भीड़ द्वारा आग लगाए जाने के मामले के मुख्य आरोपी रफीक हुसैन भटुक को गोधरा शहर से गिरफ्तार किया गया है। करीब 19 साल पहले हुई इस घटना में 59 कारसेवकों की मौत हुई थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पंचमहल जिले की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने कहा, 51 वर्षीय भटुक आरोपियों के उस मुख्य समूह का हिस्सा था जोकि पूरी साजिश में लिप्त था। भटुक पिछले करीब 19 साल से फरार था। पाटिल ने कहा, गुप्त सूचना के आधार पर गोधरा पुलिस ने रविवार रात को रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सिग्नल फलिया के एक घर में छापेमारी की और भटुक को वहां से गिरफ्तार किया उन्होंने कहा, भटुक आरोपियों के उस मुख्य समूह का हिस्सा था जिन्होंने पूरी साजिश रची, भीड़ को उकसाया और ट्रेन के कोच को जलाने के लिए पेट्रोल का इंतजाम किया। जांच के दौरान नाम सामने आने के तुरंत बाद वह दिल्ली भाग गया था। उसके खिलाफ हत्या एवं दंगा फैलाने समेत अन्य आरोप हैं।

Related posts

गुजरात के घरों पर दिखे रहस्यमयी एक्स के निशान : अहमदाबाद में एक चौकाने वाली खबर सामने आई

aapnugujarat

સુરત પાંચ ઇંચ વરસાદથી જળબંબાકાર

aapnugujarat

હિરપરી જુથ ગ્રામ પંચાયતનાં મહિલા સરપંચ દ્વારા જરૂરિયાતમંદ લોકોને ૧૦૦ જેટલી રાશન કિટોનું વિતરણ.

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1