Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने संघर्षविराम का फिर उल्लंघन करते हुए बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले में गोलीबारी की और गोले दागे जिससे पांच नागरिक घायल हो गये तथा एक मस्जिद समेत बहुत से मकान क्षतिग्रस्त हो गये।
आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने तंगधार और करनाह सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को लक्ष्य कर अंधाधुंध गोलीबारी की और गोले दागे। भारतीय सैनिकों ने भी इसका माकूल प्रत्युत्तर दिया। गोलीबारी में पांच नागरिक घायल हुए है।
इसके अलावा एक मस्जिद और बहुत से मकान क्षतिग्रस्त हो गये। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Related posts

MI-17 हेलिकॉप्टर क्रैश : पांच IAF अधिकारियों को दोषी पाया गया

aapnugujarat

સેરિડોન સહિત અન્ય દવાના વેચાણનેમંજુરી

aapnugujarat

રામ મંદિર : ભાગવત અને અમિત શાહ વચ્ચે બંધ બારણે બેઠક

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1