Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

सुप्रीम कोर्ट में नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन पर सुनवाई टली

केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली सीमा पर डटे किसानों को हटाने से संबंधित याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई टाल दी। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टालते हुए कहा, सभी पक्षों को सुने बगैर कोई आदेश नहीं देंगे। सभी पक्षों को नोटिस भेजा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान कहा, किसानों को प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन इससे दूसरों का आनेजाने का अधिकार बाधित नहीं होना चाहिए। प्रदर्शन का मतलब राजधानी को बंद करना नही हो सकता। सिर्फ प्रदर्शन से उद्देश्य पूरा नहीं होगा।
सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे ने कहा, एक विरोध तब तक संवैधानिक है जब तक वह संपत्ति या जीवन को नुकसान नहीं पहुंचता। केंद्र और किसानों को बात करनी होगी। हम एक निष्पक्ष और स्वतंत्र समिति बनाने के बारे में सोच रहे हैं, जिसके समक्ष दोनों पक्ष अपनी बात रख सकें। समिति एक निष्कर्ष देगी, जिसका पालन किया जाना चाहिए। इस बीच विरोध जारी रह सकता है।
सीजेआइ एसए बोबडे ने यह भी कहा, स्वतंत्र समिति में पी साईनाथ, भारतीय किसान यूनियन और अन्य सदस्य हो सकते हैं। किसान हिंसा को भड़का नहीं सकते और न ही इस तरह एक शहर को बलॉक कर सकते हैं। दिल्ली को ब्लॉक करने से शहर के लोग भूखे रह सकते हैं। बात करके किसानों का मकसद पूरा हो सकता है। केवल विरोध पर बैठने से फायदा नहीं होगा। हम भी भारतीय हैं, हम किसानों की दुर्दशा से परिचित हैं और उनके प्रति सहानुभूति रखते हैं। किसानों को केवल विरोध प्रदर्शन के तरीके को बदलना होगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वह मामले में अपना पक्ष रख सकें। इस प्रकार हम एक समिति बनाने की सोच रहे हैं।

Related posts

શ્રીનગરમાં હોસ્પિટલ પર હુમલો કરી ત્રાસવાદીને છોડાવી લેવાયો

aapnugujarat

” पाकिस्तान मुस्लिम राष्ट्र, तो हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं… “

editor

મોદીની નેતાગીરી વિશે કોઈએ પણ શંકા કરવી ન જોઈએ : બાબા રામદેવ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1