Aapnu Gujarat
ગુજરાત

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा और विपक्ष के नेता परेश धानाणी ने दिया इस्तीफा

गुजरात विधानसभा की 8 सीटों पर हुए उपचुनावों में कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद, राज्य में पार्टी के नेतृत्व पर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे।अब खबर सामने आई है कि परेश धानाणी ने कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया है।इसके अलावा गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।इस सिलसिले में कांग्रेस नेता धानाणी ने कहा, “उपचुनावों में पार्टी के प्रदर्शन के बाद, मैंने हाईकमान को इस्तीफा देने की तैयारी बताई थी। मैंने उपचुनावों में कांग्रेस की हार के लिए नैतिक जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए इस्तीफा दे दिया है। अब पार्टी आलाकमान द्वारा लिया गया फैसला मान्य होगा।
परेश धनानी के इस्तीफे के बाद, विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में शैलेश परमार, पूजा वंज और अश्विन कोटवाल के नामों पर चर्चा चल रही है।जबकि अर्जुन मोढवाडिया और जगदीश ठाकोर को अमित चावड़ा की जगह पर नए गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है।पिछले लोकसभा चुनावों में, कांग्रेस राज्य में 26 में से एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। वहीं पिछले दिनों होने वाले उपचुनावों में भी कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था।
राज्य में पार्टी के लगातार निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए, प्रदेश अध्यक्ष अमित चडवा और विधानसभा में विपक्ष के नेता परेश धानाणी ने अपना इस्तीफा दे दिया है। उल्लेखनीय है कि गुजरात कांग्रेस के प्रभारी राजीव सातव पिछले कुछ दिनों से गुजरात में हैं। उपचुनावों में कांग्रेस की हार पर हाईकमान को रिपोर्ट भेज चुके हैं।भाजपा जहां स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी कर रही है वहीं कांग्रेस इस चुनाव से पहले बिखरती हुई नजर आ रही है।

Related posts

संवेदनशील गुजरात..? रात के अंधेरे में नकली डॉक्टर का जनता के स्वास्थ से खिलवाड़

aapnugujarat

રાજ્યની ૮ ન.પા.ને ૩.૫૨ કરોડ ફાળવવાની સૈદ્ધાંતિક મંજૂરી

aapnugujarat

શું કોંગ્રેસના GPCC ચીફ હાર્દિક પટેલ ને મનાવવામાં સફળ રહેશે ?

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1