Aapnu Gujarat
રમતગમત

माराडोना कभी मर नहीं सकते : मेसी

अपनी कलात्मक फुटबाल के लिए मशहूर महान फुटबालर अर्जेटीना के लियोनेल मेसी ने कहा है कि जिसका नाम डिएगो माराडोना है, वह कभी मर नहीं सकता क्योंकि डिएगो नाम अमर है। मेसी ने यह बात अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखी। मेसी अपने देश के महानतम फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना को याद कर रहे थे। माराडोना का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 60 साल के थे।
मेसी ने अपने पोस्ट में कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह माराडोना के साथ एक समारोह में काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। मेसी ने अपने संदेश में लिखा, “अर्जेटीना के सभी लोगों और फुटबाल के लिए बहुत ही दुखद: दिन। वह हमें छोड़कर चले गए लेकिन वह ज्यादा दूर नहीं जा सकते क्योंकि डिएगो अमर हैं। मैं उस महान इंसान के साथ बितए गए सभी अच्छे पलों को याद करते हुए उनके परिजनों के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। रेस्ट इन पीस।”

Related posts

भारत-पाक सीरीज, एशेज सीरीज से बड़ी : मुश्ताक

aapnugujarat

भारत ने 502/7 रन पर घोषित की पारी, दक्षिण अफ्रीका को दिए तीन झटके

aapnugujarat

આઈપીએલ : આજે મુંબઈ-હૈદરાબાદ વચ્ચે રોમાંચક જંગ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1