Aapnu Gujarat
ગુજરાત

गुजरात उपचुनाव में विजयी रहे आठ विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह आज

गुजरात में विधानसभा के उपचुनाव में विजेता हुए भारतीय जनता पार्टी के 8 विधायक आज विजय मुहूर्त में शपथ लेंगे। विधानसभा में भाजपा की सदस्य संख्या 111 हो जाएगी। गुजरात में हाल ही हुए उपचुनाव में सभी 8 अबडासा, धारी, मोरबी, करजण, कपराडा, लींबडी, डढडा व डांग सीट पर भाजपा के प्रत्याशी विजेता हुए थे। गत 10 नवंबर को यह परिणाम घोषित हुए थे। इनमें से पांच विधायक कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे। कांग्रेस ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को गद्दार बताकर इनके खिलाफ उपचुनाव में जोरदार अप प्रचार किया था लेकिन इसके बावजूद इन पांच पूर्व विधायकों ने भी भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की।
वीरवार को दोपहर 12:00 बज कर 39 मिनट पर विजय मुहूर्त में विजेता आठ विधायक विधानसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी इन विधायकों को सदस्यता की शपथ दिलाएंगे। गुजरात विधानसभा में अब भाजपा विधायकों की संख्या 111 हो गई है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी उपचुनाव में जीत के बाद एक सशक्त नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं। मुख्यमंत्री रुपाणी तथा भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल की जोड़ी की यह पहली जबरदस्त जीत थी। राजनीतिक गलियारों में भारतीय जनता पार्टी का पूरी तरह दबदबा कायम हुआ है तथा सन 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं जोरों पर शुरु हो गई है। इसका एक प्रमुख कारण यह भी है कि भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने लोकसभा में सभी 26 सीट पर जीत मिलने का उदाहरण देकर विधानसभा की सभी 182 सीट पर भी जीत का दावा कर चुके हैं। रुपाणी व पाटिल की जोड़ी में उपचुनाव में जिस तरह से प्रचंड जीत हासिल की है उससे अब पाटिल का 182 सीट जीतने का दावा भी अतिशयोक्ति नहीं लगता है।
मोरबी से विधायक चुने गए बृजेश मेरजा गुजरात विधानसभा पहुंच गए हैं उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता ने उन पर भरोसा किया उस पर भी खरा उतरने का प्रयत्न करेंगे। विधानसभा उपचुनाव में जनता ने उनके पक्ष में मतदान कर विजय बनाया इसके लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं का आभारी हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री विजय रुपाणी तथा भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल के नेतृत्व में तथा केंद्र में गुजरात सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों के कारण उन्हें यह जीत मिली है। गढ्ढा से चुनाव जीतने वाले आत्माराम पटेल, ने कहा कि भाजपा ने सभी 8 सीट पर जीत दर्ज की उसके लिए गुजरात की जनता का धन्यवाद। भाजपा की सरकार ने सौराष्ट्र में पानी की सबसे बड़ी समस्या को खत्म किया है तथा गांव में शहरों में अब 24 घंटे पानी मिलने लगा है। भाजपा ने हमेशा जनता के काम करने को प्राथमिकता दी है। विकास की निरंतर चलने वाली प्रक्रिया के तहत प्राथमिकता की दृष्टि से काम करते रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी तथा गृह राज्य मंत्री एवं संसदीय मामलों के मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा उपस्थित रहेंगे।

Related posts

फतासा पोल में मकान की दिवार गिरने पर एक की मौत

aapnugujarat

અમદાવાદના વિવિધ બસ ટર્મિનસ પર વાહન પાર્કિંગ

aapnugujarat

વડોદરામાં બે આંગડિયા પેઢી પર એન્ફોર્મસેન્ટ વિભાગના દરોડા

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1