Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

भारतीय नौसेना की समुद्र में बढ़ी ताकत

पाकिस्तान-चीन को सबक सिखाने के लिए भारतीय नौसेना लगातार अपनी ताकत समंदर में बढ़ा रही है। प्रोजेक्ट 75 के तहत गुरुवार को मुंबई के मझगांव डॉक में पांचवी पनडुब्बी लॉन्च हुई। इस पनडुब्बी का नाम ‘वागिर’ रखा गया है। इससे पहले पी-75 की दो पनडुब्बियां भारतीय नौसेना में शामिल हो चुकी हैं। आईएनएस कलावरी और आईएनएस खंडेरी ने यह दोनों समंदर में देश कि रक्षा कर रही हैं। पी-75 प्रोजेक्ट में मुंबई कि मझगांव डॉक लिमिटेड 6 पनडुब्बी तैयार कर रहा है। पनडुब्बी आगरी भी एक कलावरी क्लास की पनडुब्बी है और जो खुबी आईएनएस कलावरी और आईएनएस खंडेरी में है वही सारी खुबी पनडुब्बी वागिर में होगी।
पी-75 प्रोजेक्ट के तहत 2015 से 6 पनडुब्बियों को बनाने की जिम्मेदारी मुंबई के मझगांव डॉक लिमिटेड को दी गई थी, जिसमें 2017 में पहली पनडुब्बी आईएनएस कलावरी भारतीय नौसेना में शामिल हुई और उसके बाद आईएनएस खंडेरी भी भारतीय नौसेना में शामिल हुई। पनडुब्बी ‘करंज’ भी जल्द ही भारतीय नौसेना में शामिल होने वाली है।
मझगांव डॉक लिमिटेड के सीएमडी श्रीपद नाईक ने कहा, पी-75 प्रोजेक्ट के तहत आज हमने पांचवी पनडुब्बी लॉन्च की है। चौथी पनडुब्बी करंज जल्द ही भारतीय नौसेना में शामिल होगी। 6वीं और आखिरी पनडुब्बी भी हम जल्द से जल्द लॉन्च कर भारतीय नौसेना को देगें, जिसके बाद पी-75 प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा।

Related posts

ગુનેગારને પકડવા ગયેલા પોલીસ અધિકારીની હત્યા

aapnugujarat

કાશ્મીરમાં ભાજપ ગઠબંધનની સરકાર બનાવવાની ફિરાકમાં

aapnugujarat

ખેડુતોને દેવા માફીના નામે દગો આપી રહી છે કોંગ્રેસ : જાવડેકર

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1