Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

कृषि बिलों पर क्यों भ्रम फैला रहे हो , ट्रैक्टर पर सोफा लगाकर बैठते हैं राहुल : शिवराज

भोपाल।‌ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- क्यों भ्रम फैला रहे हो, राहुल गांधी ट्रैक्टर पर सोफा लगाकर घूम रहे हैं। खेती-किसानी जानते नहीं हैं। उन्हें पता नहीं प्याज जमीन के नीचे होती है या फिर जमीन के ऊपर। शिवराज ने कहा कि यह बिल किसानों के हित में है और यह उनकी आमदनी दोगुनी करेगा। यह बात उन्होंने सुबह चुनाव प्रचार पर निकलने के पहले भोपाल में ही कही।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का हमला

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक दिन पहले पत्रकारों से चर्चा के दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधा थे। वे करैरा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि पहली बार लग्जरी सोफा, लग्जरी जूते, लग्जरी जैकेट और पानी की बोतल रख कर कोई किसान निकला है। ना जानता है ना मानता है। आलू खेत में पैदा होता है या पेड़ में। ऐसा व्यक्ति किसानों का नेतृत्व कर रहा है। इसके बारे में क्या कहें। हंसी ही आती है। उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार पर भी हमला बोला। कहा कि 15 महीने का काम बता क्यों नहीं रहे हैं? आएंगे फिर कर देंगे क्यों कह रहे हैं। इसके पहले क्या किए हैं। हम जा रहे हैं, तो बता रहे हैं। हमने 0% ब्याज पर लोन दिया। एक रुपए किलो चावल दिया। गेहूं दिया। हमने किसान के लिए खेती का लाभ का धंधा बनाया। किसान के लिए खेती को लाभ पहुंचाने के लिए अलग से विधानसभा में बजट किया गया।

Related posts

कोरोना संकट के कारण नहीं होगा संसद का शीतकालीन सत्र

editor

सरकारी MTNL बंद होने के कगार पर, 45000 नौकरियाँ ख़तरे में: कांग्रेस

aapnugujarat

दिल्ली में फिर बारिश के साथ पड़े ओले

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1