Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों की नई टीम का किया ऐलान

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की। नड्डा ने टीम में कई नए चेहरों को नई जिम्मेदारी दी है। भाजपा ने महासचिवों के रूप में राम माधव, पी मुरलीधर राव, अनिल जैन और सरोज पांडेय की जगह नए चेहरों को मौका दिया है। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को पार्टी के युवा मोर्चा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह पूनम महाजन की जगह लेंगे। इसके अलावा भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की संख्या बढ़ाकर 23 की है। राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया और वह मीडिया प्रभारी भी बने रहेंगे।

Related posts

લોન ન લેનારને ઘર લેવા સરકાર દોઢ લાખ આપશે

aapnugujarat

धारा 144 हटने के बाद आज स्कूल-कॉलेज पहुंचे छात्र

aapnugujarat

સત્યેન્દ્ર જૈને કપિલ મિશ્રાની સામે બદનક્ષીનો દાવો દાખલ કર્યો

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1