Aapnu Gujarat
મનોરંજન

Amazon Alexa पर सुनाई देगी बिग बी की आवाज

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अमेजन के साथ उसके एलेक्सा उपकरण के लिए आवाज देने का करार किया है। एलेक्सा अमेजन ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि कंपनी और बच्चन ने अनोखा सेलिब्रिटी वॉयस अनुभव प्रदान करने के लिए साझेदारी की है। ऐसा पहली बार है जब अमेजन एलेक्सा पर किसी बॉलीवुड एक्टर की आवाज सुनाई देगी और इसका नाम ‘बच्चन एलेक्सा’ रखा गया है। कंपनी ने कहा, ‘भारत में लोग एलेक्सा पर अमिताभ बच्चन की आवाज सुन सकेंगे। इसके लिए उन्हें उनकी आवाज वाला एलेक्सा उपकरण संस्करण खरीदना होगा। एलेक्सा पर यह फीचर अगले साल तक उपलब्ध होगा।’अमेजन एलेक्सा की टीम बच्चन के साथ मिलकर करीब से काम करेगी और उनकी जानी-पहचानी आवाज को एलेक्सा ग्राहकों की जरूरत के अनुरूप ढालेगी। बच्चन एलेक्सा से बात करने पर आपको बस इतना ही कहना होगा, ‘Alexa, say hello to Mr. Amitabh Bachchan.’बॉलीवुड के शांहशाह की आवाज का हर कोई कायल है। उनकी यही आवाज एलेक्सा के जरिए सुनाई देगी। जिसमें उनकी आवाज में ग्राहक चुटकुले, शायरी, मौसम की जानकारी, सूक्तियां और परामर्श इत्यादि का लुत्फ ले सकेंगे। बच्चन ने कहा, ‘प्रौद्योगिकी ने हमेशा मुझे किसी नये तरीके को अपनाने का मौका दिया है। फिर यह फिल्में हो, टीवी शो या पॉडकास्ट (रेडियो) और अब मैं अमेजन एवं एलेक्सा के साथ साझेदारी कर आवाज के इस अनुभव को तैयार करने लिए रोमांचित हूं।’

Related posts

મનીશ પૌલ સાથે સની લિયોન નવી ફિલ્મમાં દેખાશે

aapnugujarat

શાહરૂખ ખાનનાં અલીબાગ સ્થિત ફાર્મહાઉસ પર ઈન્કમટેક્સ ડિપાર્ટમેન્ટનો કબજો

aapnugujarat

कम से कम मेरे साथ तो नहीं बनेगी इंशाअल्लाह : सलमान

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1