Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

बिहार बाढ़ : 74 लाख से अधिक लोग प्रभावित

बिहार में बाढ़ से अब तक 16 जिलों में 74 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा पश्चिम चंपारण, खगड़िया, सारण, समस्तीपुर, सिवान, मधुबनी, मधेपुरा एवं सहरसा जिले भी बाढ़ से प्रभावित हैं। विभाग के मुताबिक इन जिलों के 125 प्रखंडों की 1232 पंचायतों में 74 लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। बाढ़ के कारण विस्थापित हुए लोगों को भोजन कराने के लिए 1267 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है। दरभंगा जिला में सबसे अधिक 15 प्रखंडों की 220 पंचायतों में 20 लाख से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।
बिहार के बाढ़ प्रभावित इन जिलों में बचाव और राहत कार्य चलाए जाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 33 टीमों की तैनाती की गई है। बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान, गंडक, बूढ़ी गंडक जैसी नदियों में जल स्तर बढ़ने के कारण ये क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। विभिन्न स्थानों पर कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बिहार में बाढ़ से अबतक कुल 23 लोगों की मौत चुकी है। दरभंगा जिले में सबसे अधिक नौ लोगों, मुजफ्फरपुर में छह, पश्चिम चंपारण में चार तथा सारण एवं सिवान में दो-दो लोगों की मौत हो चुकी है।

Related posts

NRC मसौदे में छूटे लोगों के प्रति मेरी सहानुभूति : ममता

aapnugujarat

મારી પાસેથી કોઇ ચમત્કારની આશા ન રાખતા : પ્રિયંકા ગાંધી

aapnugujarat

કાયદાકીય પ્રક્રિયા પૂર્ણ થતા પૂર્વે મંદિર મુદ્દે વટહુકમ નહીં : વર્ષના પ્રથમ ઇન્ટરવ્યુમાં મંદિર મુદ્દે વડાપ્રધાન મોદીની સ્પષ્ટ વાત

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1