Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

नाइजीरिया में आतंकवादी हमले में 20 लोगों की मौत

उत्तरी नाइजीरिया के कडूना प्रांत में गुरुवार को एक अज्ञात आतंकवादी संगठन ने तीन बस्तियों को निशाना बनाकर हमला कर दिया जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय प्रशासन ने यह जानकारी दी। बंदूकधारियों ने जांगो कटफ क्षेत्र में कुरमिन मसारा, आपिया शयीम और टकमावई समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर हमला किया। जांगो कटफ क्षेत्र के अध्यक्ष इलियास मांजा ने स्थानीय मीडिया को बताया कि गुरुवार तड़के आतंकवादी बस्तियों में घुस गए और लोगों को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले के पीछे फलूनी जनजातीय समूह से संबंधित आतंकवादी संगठन को जिम्मेदार माना जा रहा है। इस हमले में कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है जिसके कारण लोगों को अन्य स्थानों में शरण लेनी पड़ी है। गौरतलब है कि उत्तरी नाइजीरिया में फलूनी चरवाहों और ग्रामीणों के बीच आम तौर पर हिंसक संघर्ष होते रहते हैं। हाल के वर्षों में इन संघर्षों में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है।

Related posts

ઓપરેશન બ્લૂસ્ટારમાં બ્રિટેન સરકારની ભૂમિકા અંગે તપાસની માંગ

aapnugujarat

“I can name – Kung flu. I can name 19 different versions of it”: Prez Trump again blames China over Covid-19

editor

हिलेरी क्लिंटन पर 350 करोड़ रु का मानहानि केस दर्ज

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1