Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

LAC पर तनाव: चीन के हमले में भारत के एक अफसर और दो जवान शहीद

भारत और चीन के बीच लाइन ऑफ़ एक्चुअल कंट्रोल (एल.ए.सी) पर कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लद्दाख के गलवान घाटी में भारत और चीन सैनिकों के बीच झड़प में तीन भारतीय सैनिक शहीद हो गए हैं। इनमें एक सेना के अफसर भी शामिल हैं। 1962 के बाद यह पहली बार है जब भारत-चीन सीमा पर किसी सैनिक की शहादत हुई हो। पिछले करीब दो महीने से भारत और चीन सैनिकों के बीच लद्दाख में तनातनी चल रही है। भारत की ओर से सड़क निर्माण का काम किए जाने पर आपत्ति जताते हुए बड़ी संख्या में चीनी सैनिक यहां आ गए थे। दोनों देशों में बातचीत चल रही थी। दोनों देशों के सैनिकों के पीछे हटने की खबरें आ रही थीं और माना जा रहा था कि जल्द ही यह तनाव खत्म हो जाएगा।

Related posts

आयुष्मान भारत को लेकर छिड़ा वॉर..हर्षवर्धन ने केजरीवाल के दावे किए ख़ारिज

aapnugujarat

चीन को भारतीय सेना का दो टूक जवाब: हैं तैयार हम…!

editor

કોંગ્રેસ સાથે પ્રિપોલ જોડાણ કરવાની માયાની હિલચાલ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1