Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

जर्मनी के हनाऊ शहर में गोलीबारी, 8 लोगों की मौत

जर्मनी के हनाऊ शहर में हुई गोलीबारी 8 लोगों की जान चली गई , जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। मीडिया के अनुसार, अज्ञात हमलावर ने बुधवार रात दस बते शहर के शिशा बार में गोलियां चलाईं। पुलिस ने इलाके को घेर लिया और मामले की जांच में जुट गई है। गोलियां चलाकर हमलावर फरार हो गया।
पहली गोलीबारी में तीन लोग मारे गए, जबकि दूसरी में पांच लोगों की मौत हो गई है। हनाऊ फ्रैंकफर्ट से लगभग 25 किमी की दूरी पर है, यहां की आबादी 1,00,000 से अधिक है। 24 जनवरी को जर्मनी के दक्षिण-पश्चिमी शहर रॉट एम सी में भी फायरिंग की घटना हुई थी। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी। मीडिया के मुताबिक, एक बंदूकधारी ने परिवार के 6 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी।

Related posts

જેરુસલેમને ઈઝરાયલની રાજધાની તરીકે માન્યતા અપાયા બાદ આરબમાં વધી શકે છે તણાવ

aapnugujarat

સ્ટિફન હોકિંગનું નિધન : વિજ્ઞાન જગતમાં આઘાતનું મોજુ

aapnugujarat

इमरान को झटका, व्हाइट हाऊस के बयान में कश्मीर का जिक्र तक नहीं

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1