Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

बगदाद में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी, 16 की मौत

इराक की राजधानी बगदाद में अज्ञात बंदूकधारियों ने सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलीबारी की, जिसके कारण 16 प्रदर्शनकारी मारे गए तथा लगभग 47 प्रदर्शनकारी घायल हो हुए हैं। सुरक्षा विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर बताया कि चार पहिया वाहनों में आए अज्ञात बंदूकधारियों ने मध्य बगदाद के अल-खलानी स्क्वायर में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलीबारी की। गोलीबारी में 16 प्रदर्शनकारी मारे गए तथा लगभग 47 प्रदर्शनकारी घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। इराक की राजधानी बगदाद सहित देश के विभिन्न इलाकों में बड़े सुधार, भ्रष्टाचार पर नकेल लगाने, लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा रोजगार के अवसर उत्पन्न करने की मांग को लेकर अक्टूबर के शुरुआती दिनों से ही प्रदर्शन हो रहे हैं।

Related posts

Nearly 24 died in accident at northwest Pakistan

aapnugujarat

PM મોદીનું UNમાં સંબોધન, જાણો કયા મુદ્દા પર આપ્યો ભાર

editor

નોબેલ પુરસ્કાર વિજેતા મલાલાને તાલિબાની આતંકીઓએ મારી નાંખવાની ધમકી આપી

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1