Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

आप कार्यकर्ता भाजपा में शामिल!

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में आज आम आदमी पार्टी के वजीरपुर विधानसभा सैकड़ों पदाधिकारी, आर.डब्लू.ए के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, संयोजक अपने दल बल के साथ भाजपा परिवार में सम्मिलित हुये। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय मंत्री व दिल्ली के सह-प्रभारी तरूण चुघ ने कहा कि आज भाजपा परिवार का लगातार विस्तार होता जा रहा है और भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है।

ऐसा इसलिए है क्योंकि भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जहां कार्यकर्ताओं को प्रमुखता दी जाती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित देश के लिए 24 घण्टें सातों दिन तत्परता से काम करते हैं। देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी व आस्था से देश के करोड़ो लोग प्रभावित होते हैं और उसी का परिणाम लगातर भाजपा का विस्तार है। भाजपा में आये हुये कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुये चुघ ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे और दिल्ली की सत्ता से केजरीवाल को बेदखल करेंगे। 

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास, सबके विश्वास के साथ काम करती है। हमारी व्यवस्था ऐसी है कि हम कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि मानते है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में हमेशा लोग अन्य दलों को छोड़कर भाजपा परिवार में सम्मिलित हो रहे हैं। नामुमकिन लगने वाले कामों को मुमकिन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी अतुलनीय लोककल्याणकारी क्षमता का परिचय दिया है।

अनुच्छेद 370 को समाप्त करना, राम मन्दिर का निर्माण होना, अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने जैसे ऐतिहासिक निर्णय ने करोड़ो देशवासियों को प्रभावित किया है जिसके कारण लोग भाजपा में शामिल हो रहे है।

Related posts

खंडवा में हिंदु-मुस्लिम मिलकर बनाएंगे गायों का हाइटेक अस्पताल

aapnugujarat

લોકો ભારતીય સેનાને નોકરીનું માધ્યમ ન સમજેઃ બિપીન રાવત

aapnugujarat

ભાજપ એક શક્તિશાળી પક્ષ બની રહેશે : પ્રશાંત કિશોર

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1