Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

इमरान ने 23 बैंक खातों व लाखों डॉलर को छुपाया

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के महासचिव अहसन इकबाल ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने चुनाव आयोग से अपने 23 बैंका खातों और लाखों डॉलर की जानकारी छुपाई थी। उन्होंने कहा कि देश इस बारे में मुकम्मल जानकारी चाहता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इकबाल ने कहा, “इमरान को ऐसा नहीं करना चाहिए। इसके बजाए उन्हें इन खातों और रुपयों की रसीद देश के सामने रखनी चाहिए। देश जानना चाहता है कि उन्होंने चुनाव आयोग से इन खातों की जानकारी क्यों छुपाई? उन्हें उन लाखों डॉलर के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए जो उन्होंने लिए हैं।
उन्होंने इमरान पर निशाना साधते हुए कहा, जो शख्स दूसरों को चोर कहता था, वह खुद चोर निकला। अब इमरान को भी जवाबदेही की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इकबाल ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) को लेकर जारी विवाद पर कहा कि इमरान की पाकिस्तान तहरीके इंसाफ पार्टी के नेताओं के परस्पर विरोधी गैर जिम्मेदाराना बयानों की वजह से यह नौबत आई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार गलतबयानी कर रही है कि चीन से सीपीईसी के लिए 18 अरब डॉलर का कर्ज लिया गया था। यह कर्ज 18 नहीं बल्कि 5.8 अरब डॉलर का है और साथ ही सभी उर्जा परियोजनाएं निवेश के रूप में हैं। सीपीईसी की शुरुआत पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के शासनकाल में हुई थी।

Related posts

9 people of same family killed in attack at Sinai

aapnugujarat

મ્યાાનમારનાં લાપત્તા થયેલા વિમાનનો મળેલો કાટમાળ

aapnugujarat

મુંબઈ હુમલામાં સામેલ આતંકીને પાકિસ્તાનની કોર્ટે છોડી મૂક્યો

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1