Aapnu Gujarat
રમતગમત

दिल्ली जाएंगे अश्विन

भारतीय स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अश्विन की टीम को लेकर एक बार फिर से खबर आ रही है। कुछ वक्त पहले खबर थी कि किंग्स इलेवन पंजाब अश्विन को रिलीज कर रही है। इसी के साथ यह रिपोर्ट भी थी कि दिल्ली कैपिटल्स अश्विन को टीम में शामिल करने में दिलचस्पी दिखा रही थी और किंग्स इंलेवन पंजाब से उन्हें खरीदेगी। हालांकि, बाद में पंजाब के सह मालिक नेस वाडिया ने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था।
अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अश्विन के ट्रांसफर की डील लगभग तय हो गई है। इस डील के बारे में बताते हुए एक बीसीसीआई अधिकारी ने कहा है कि अश्विन का ट्रेड कैपिटल्स के साथ होगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह डील पहले इस वजह से नहीं हो पाई थी, क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स से जो दो खिलाड़ी वह चाहते थे उन्हें नहीं मिल रहे थे। बीसीसीआई अधिकारी का कहना है, ”हां, अश्विन ने दिल्ली कैपिटल्स ज्वॉइन कर रहे हैं। पहले ये डील नहीं हो पाई थी, क्योंकि दिल्ली कैपिल्स से वो खिलाड़ी नहीं मिल रहे थे, जो पंजाब को चाहिए थे। अब उन्हें वो दोनों प्लेयर मिल गए और डील 99 फीसदी हो गई है।

Related posts

पाकिस्तान को मिली २०२० एशिया कप की मेजबानी

aapnugujarat

ટોક્યો ઓલિમ્પિક : મનુ ભાકર પરત ફરી

editor

सिनसिनाटी ओपन : जोकोविच ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1