Aapnu Gujarat
Uncategorized

धोनी को लेकर 24 अक्टूबर को चयनकर्ताओं से बात करूंगा : गांगुली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के भावी अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा है कि वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर 24 अक्टूबर को चयनकर्ताओं से बात करेंगे। गांगुली के आधिकारिक तौर पर अध्यक्ष बनने के दो दिन बाद 24 अक्टूबर को भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम चुनी जाएगी। पहले यह चयन 21 अक्टूबर को होना था। भारतीय टीम अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी जो तीन नवंबर से शुरू होगी। इसके बाद दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी। विश्व कप के बाद से धोनी टीम के साथ नहीं हैं।
गांगुली ने यहां बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, मैं जब चयनकर्ताओं से 24 अक्टूबर को मिलूंगा तो मैं इस पर बात करूंगा कि वे लोग क्या सोच रहे हैं। इसके बाद मैं अपने विचार रखूंगा। गांगुली से जब पूछा गया कि क्या क्रिकेटर इतना लंबा ब्रेक ले सकता है तो पूर्व कप्तान ने कहा, “जब ऐसा हुआ तो मैं भूमिका में नहीं था। चयनकर्ताओं से मेरी पहली बैठक 24 को होनी है। संन्यास के सवाल को लेकर गांगुली ने कहा कि वह धोनी से पूछना चाहते हैं कि धोनी क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा, देखते हैं कि धोनी क्या चाहते हैं। गांगुली 24 अक्टूबर को ही कप्तान विराट कोहली से मुलाकात करेंगे।

Related posts

સુરત ભાજપમાં ગાબડું : ૪૦૦ કાર્યકર્તાઓ આમ આદમી પાર્ટીમાં જાેડાયા

editor

ધ્રાંગધ્રાનુ હાર્દ સમાન માનસરોવર તળાવ ખાલીખમ

editor

અમદાવાદ મેટ્રો રેલ પ્રોજેકટનો પહેલો ફેઝ પુરો થતાં હજુ એક વર્ષનો સમય લાગશે

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1