Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

गिरिराज का हमला : पटना में बारिश से तबाही के लिए नीतीश और सुशील जिम्मेवार

केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने पिछले दिनों भारी बारिश के कारण बिहार की राजधानी पटना में हुए जलजमाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को सीधे तौर पर जिम्मेवार ठहराया है। गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि पटना में बारिश से तबाही के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जिम्मेवार हैं। इसके साथ ही उन्होंने राहत सामग्री बांटने में भेदभाव करने का आरोप लगाया और कहा कि मुंह देख कर राहत सामग्री का वितरण न किया जाए। केंद्रीय मंत्री ने इससे पूर्व बुधवार को भी पटना में जलजमाव के लिए बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा था कि इस बुरे हालात के लिए केवल प्रकृति को जिम्मेवार नहीं ठहराया जा सकता। यह तो व्यवस्था और प्रशासन की घोर लापरवाही का नतीजा है। राज्य सरकार ने सिर्फ लोगों को अलर्ट किया लेकिन जल निकासी के लिए स्वयं अपडेट नहीं हुई। उन्होंने इसे अपनी आंतरिक पीड़ा भी बताया था।

Related posts

सरकार का प्रयास प्रत्यक्ष कर कानून को और सरल बनाना है : सीतारमण

editor

તમામ એરપોર્ટ પર સ્થાનિક ભાષામાં જાહેરાત કરાશે

aapnugujarat

અમરનાથ ગુફામાં શિવનાદ અને ઘંટનાદ પર પ્રતિબંધ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1