Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

हिंद महासागर में दिखा चीनी युद्धपोत, भारतीय नौसेना अलर्ट

हिंद महासागर में चीन अपना प्रभाव बढ़ाने में लगा हुआ है। भारतीय नौसेना ने चीन के दो युद्धपोतों का पता लगाया है, जो भारतीय जलसीमा के नजदीक थे। भारतीय जलसीमा के पास गश्त लगा रहे युद्धपोत और एटमी पनडुब्बी की भारतीय नौसेना के सर्विलांस एयरक्राफ्ट ने तस्वीरें भी ली हैं। नौसेना के सूत्रों के मुताबिक ये तस्वीरें सितंबर के पहले 15 दिनों के भीतर की हैं। चीन का यह युद्धपोत कुछ समय बाद ही श्रीलंका के जलक्षेत्र में दाखिल हो गया।
भारत के टोही विमान ने चीन के युद्धपोत की लगातार निगरानी की और उसकी मूवमेंट पर अपडेट देता रहा। नौसेना के P-8I खुफिया विमानों ने दक्षिण हिंद महासागर क्षेत्र में चीन के युद्धपोत शियान-32 को सफलतापूर्वक ट्रैक किया और सर्विलांस प्लेन से इसकी तस्वीरें भी ली हैं, जिसमें उसका लैंडिंग प्लैटफॉर्म डॉक दिखाई दे रहा है। वहीं चीनी युद्धपोतों के भारतीय जलसीमा के करीब आने को लेकर भारतीय नौसेना भी अलर्ट पर आ गई है।

Related posts

सलादीन में आतंकी हमला : 7 की मौत

aapnugujarat

પાકિસ્તાનનાં નવાં કેપ્ટન ઈમરાન ખાન

aapnugujarat

PM Modi meeting with Energy Sector CEOs in Houston, MoU signed for 5 million tonnes of LNG

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1