Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

एकादशी के कारण चांद पर 39वें प्रयास में सफल रहा अमेरिका : संभाजी भिडे

हिंदूत्ववादी नेता संभाजी भिडे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका चांद पर अपना अंतरिक्षयान भेजने में 39वें प्रयास में सफल रहा था। वो भी इस प्रयास में इसलिए सफल रहा था क्योंकि उस दिन एकादशी थी। इससे पहले भी वो कई विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहे हैं। उनका ये हालिया बयान चंद्रयान 2 अभियान के अंतिम समय में लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क टूटने के संदर्भ में आया है।
संभाजी भिडे लंबे समय तक आरएसएस में रहे हैं। उन्होंने सोलापुर में एक कार्यक्रम में जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, अमेरिका ने शुरुआत में 38 बार चांद की सतह पर अपना अंतरिक्षयान भेजने का प्रयास किया था, जिसमें वो असफल रहा था। आगे उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि लगातार मिली असफलता के बाद अमेरिका के एक वैज्ञानिक ने भारतीय काल गणना अपनाने की सलाह दी थी।
इसके बाद अमेरिका ने इसका अनुपालन किया और एकादशी के दिन अपने अंतरिक्षयान को चांद पर भेजा। इसी का फल था कि अमेरिका अपने 39वें प्रयास में सफल रहा। आप को बता दें कि भिडे ने इससे पहले नासिक में कहा था, ‘उनके बाग का आम खाने पर कई दंपतियों को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है।

Related posts

शस्त्रपूजा को लेकर बोले कांग्रसी नेता निरुपम – खड़गे जी नास्तिक हैं

aapnugujarat

રશિયા ભારતને ૧૦ કરોડ કોરોના વેક્સિન સપ્લાય કરશે

editor

ચારધામ યાત્રાના ૨૭ દિવસમાં ૧૦૮ યાત્રાળુનાં મોત થયા

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1