Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચારતાજા સમાચાર

2024 तक विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनेगा भारत : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ईस्टर्न इकॉनोमिक फोरम (EEF) में कहा कि रूस के इस पूर्वी हिस्से के सभी 11 गवर्नरों को भारत आने का न्योता दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत-रूस के संबंध ऐतिहासिक मुकाम पर हैं। भारत और रूस मिलकर स्पेस की दूरियां पार करेंगे और समंदर की गहराइयों को मापेंगे। जल्द ही चेन्नई और व्लादिवोस्तोक के बीच शिप चलेंगे। मोदी ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईस्टर्न इकॉनोमिक फोरम के लिए मुझे भारत में चुनाव से पहले ही निमंत्रण दे दिया था। मैंने राष्ट्रपति पुतिन के साथ रूस की प्रतिभा को जानने का मौका मिला, जिसने मुझे बहुत प्रभावित किया है।
भारत और पूर्वी हिस्से का रिश्ता बहुत पुराना है, भारत पहला देश है जिसने यहां पर अपना दूतावास खोला है। मोदी ने कहा कि सोवियत रूस के समय भी व्लादिवस्तोक के जरिए बहुत सामान भारत पहुंचता था। आज इसकी भागीदारी और भी बढ़ गई है। यह दोनों देशों की सुख-समृद्धि का सहारा बन रहा है। भारत में भी हम सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ एक नए भारत के निर्माण में जुटें हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम 2024 तक भारत को 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के अभियान में भी जी-जान से जुटे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यहां ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (ईईएफ) के पूर्ण अधिवेशन में इस आशय की घोषणा करते हुए कहा कि सुदूरवर्ती पूर्वी क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत एक अरब डॉलर की मदद देगा। यह अभूतपूर्व और पहला मौका है जब हम किसी अन्य देश को इतनी बड़ी मदद दे रहे हैं। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि भारत सरकार पूर्वी एशिया के मामले में कठिन परिश्रम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत को अपने प्रवासी समुदाय की उपलब्धियों पर गर्व है।

Related posts

ભારત અને ઇઝરાયેલ વચ્ચે ૭ સમજૂતિ ઉપર હસ્તાક્ષર કરાયા

aapnugujarat

મોદી સામે કોઇ પણ મજબુત ઉમેદવારો વારાણસીમાં નથી

aapnugujarat

बेनामी संपत्ति मामलाः राबड़ी देवी और तेजस्वी से आईटी की पूछताछ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1