Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

दिल्ली में 40 साल बाद जमुना किनारे बाढ़ का खतरा मंडराया

दिल्ली में सोमवार शाम यमुना खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गई। पुराने लोहे के पुल को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। केंद्रीय जल आयोग ने कहा है कि दिल्ली में बाढ़ का सबसे ज्यादा खतरा मंगलवार रात से लेकर बुधवार सुबह तक है। इसे लेकर सभी जिम्मेदार महकमे अलर्ट पर हैं।

यही वजह है कि दिल्ली और आसपास के इलाको में यमुना के निचले इलाकों को खाली करवाया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की आपदा से समय रहते बचा जा सके। बताया जा रहा है कि यमुना का जलस्तर 207 मीटर तक जा सकता है।

हथिनीकुंड बैराज से रविवार को छोड़े गए पानी के कारण दिल्ली में चार दशक की सबसे बड़ी बाढ़ का खतरा है। इस वक्त यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से 0.61 मीटर ऊपर है। बता दें कि खतरे का निशान 205.33 मीटर है और इस वक्त यमुना का जलस्तर 205.94 मीटर है।

सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर यमुना के किनारे बसे 24 हजार लोगों को हटाने के निर्देेश दिए हैं। सरकार ने उनके लिए 2100 से ज्यादा अस्थायी टेंट बनाए हैं।

Related posts

ભાજપ બંગાળ અને તેની સંસ્કૃતિને હાનિ પહોંચાડે છે : રાહુલ

editor

डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की डॉक्टरों से अपील-अपना कर्तव्य जरूर निभाएं

aapnugujarat

૨૦૦૦ની નોટને બંધ કરવા કોઇ પણ યોજના નથી : કેન્દ્ર

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1