Aapnu Gujarat
મનોરંજન

पशु क्रूरता के खिलाफ सख्त कानून चाहती हूं : अनुष्का

अभिनेत्री-निर्माता अनुष्का शर्मा ने पशु क्रूरता के खिलाफ सख्त कानून की मांग करते हुए एक अभियान की शुरुआत की है। इस कैम्पेन को हैशटैग जस्टिस फॉर एनिमल्स का नाम दिया गया है। सोशल मीडिया पर अनुष्का के फॉलोअर्स की संख्या लगभग छह करोड़ है। अनुष्का ने अपराधियों को दंडित करने के लिए और कड़े कानून की मांग की है। मुंबई में लकी के साथ हुई घटना से अनुष्का बेहद प्रभावित हुई हैं। लकी नाम के एक कुत्ते को लोगों ने इतनी बुरी तरीके से पीटा जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
पूरे देश में पशु अत्याचार के कई भयंकर मामलों पर प्रकाश डालते हुए अनुष्का ने एक नोट पोस्ट किया है जिसमें नीति में बदलाव लाने की मांग की गई है। लकी इकलौता नहीं है जिसे अमानवीय क्रूरता का सामना करना पड़ा। हमारे देश में कुत्तों पर निर्दयतापूर्वक हमला करने और उन्हें मारने के कई और मामले सामने आए हैं। पशुओं को न्याय दिलाने के लिए (हैशटैग जस्टिस फॉर एनिमल्स) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 में संशोधन की आवश्यकता है – हमें इस पर तत्काल ध्यान देने और कार्रवाई करने की जरूरत है। पशु क्रूरता के खिलाफ सख्त से सख्त कानून की आवश्यकता है।

Related posts

સારા સાવધાનીપૂર્વક ફિલ્મો સાઇન કરવા માટે ઇચ્છુક

aapnugujarat

રાજ કુંદ્રાની ધરપકડ પર પહેલીવાર શિલ્પાનુ નિવેદન સામે આવ્યુ

editor

લોકપ્રિય અભિનેત્રી શ્રીદેવીનું હાર્ટએટેકથી નિધન

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1