Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

सीएम नीतीश समेत बिहार के बड़े नेताओ ने सुषमा स्वराज के निधन पर जताया शोक

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुषमा स्वराज एक प्रखर वक्ता, ओजस्वी एवं कुशल नेत्री के साथ-साथ विलक्षण प्रतिभा की धनी थीं। देश हित एवं लोक-कल्याण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों को देश हमेशा याद रखेगा।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में आगे लिखा कि अचानक उनके निधन की खबर मिलने से पूरा देश शोकाकुल है और व्यक्तिगत तौर पर मैं खुद भी काफी मर्माहत हूं। सीएम ने कहा कि उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को धैर्य धारण की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

फागु चौहान:- बिहार के राज्यपाल फागु चौहान ने सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर अपनी गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि भारत ने एक महान विदूषी, राष्ट्रभक्त, अत्यंत लोकप्रिय और मानवीय संवेदना से परिपूर्ण राजनेत्री को खो दिया है। उनके प्रशंसक सभी दलों में थे। वे करोड़ों भारतीयों की प्रेरणास्रोत रहीं। उनके निधन से राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा को चिरशांति और उनके परिजनों व प्रशंसकों को धैर्य-धारण की क्षमता प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।


राबड़ी देवी:- पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी शोक जताते हुए अपने ट्वीटर अकाउंट पर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा, ‘देश की लोकप्रिय, संवेदनशील, ओजस्वी वक़्ता, ऊर्जावान एवं विद्वान नेत्री श्रीमती सुषमा स्वराज जी के निधन से स्तब्ध और दुःखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।


जीतन राम मांझी:- सुषमा स्वराज के निधन पर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने शोक जताते हुए कहा कि सुषमा जी जुझारू नेता थीं और उनकी कमी हमेशा खलेगी। पार्टी के एमएलसी और मांझी के बेटे ने भी सुषमा स्वराज के निधन पर संवेदना व्यक्त की है।

Related posts

મુંબઈ કોંગ્રેસમાં ભૂકંપઃ પ્રવીણ છેડા કોંગ્રેસમાંથી ફરી ભાજપમાં જોડાયા

aapnugujarat

પ્રિયંકા રાયબરેલીમાંથી જ ચૂંટણી લડે તેવી સંભાવના

aapnugujarat

નીતીશ વિકાસના કાર્યોની સમીક્ષા પર ધ્યાન આપશે

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1