Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

झारखण्ड: पुलिस ने मुठभेड़ में 3 उग्रवादियों को किया ढेर, 2 AK-47 बरामद

झारखंड के लोहरदगा से बड़ी खबर आ रही है। यहां लोहरदगा में जेजेएमपी उग्रवादियों और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़ की सूचना है। अब तक की जानकारी के मुताबिक जेजेएमपी के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने मार गिराया है। एक अन्य उग्रवादी को भी गोली लगने की बात कही जा रही है, जिसे पप्‍पू लोहरा दस्‍ते के सदस्‍य अपने साथ ले जाने में सफल रहे हैं। मारे गए उग्रवादियों के पास से भारी संख्‍या में हथियार भी बरामद हुए हैं। मुठभेड़ के क्रम में उग्रवादियों के पास से दो AK-47 बरामद किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोहरदगा में पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच यह मुठभेड़ पेशरार थाना क्षेत्र के सहेदापाट जंगल में हुई। यहां जेजेएमपी के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने मार गिराया है। नक्सलियों के पास से दो AK-47 मिला है। सहेदापाट जंगल में जेजेएमपी नक्सली संगठन के उग्रवादियों के मूवमेंट की सूचना पर लातेहार और लोहरदगा जिले की पुलिस वहां पहुंची। इस बीच उग्रवादियों के साथ उनकी मुठभेड़ शुरू हो गई। 
इस दौरान गोली लगने से तीन उग्रवादियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य उग्रवादी को भी गोली लगी है। जिसे दस्‍ते के सदस्‍य उठाकर अपने साथ घने जंगलों की ओर ले गए। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने मौके से दो एके 47 राइफल बरामद किया है। पहली बार लोहरदगा में पुलिस के साथ मुठभेड़ की घटना में जेजेएमपी के नक्सली मारे गए हैं। पुलिस की यह मुठभेड़ पप्पू लोहरा के दस्ते के साथ हुई है।

Related posts

बरेली जिले में  बस-ट्रक में टक्कर के बाद बस में लगी आगः २२ जिंदा जले

aapnugujarat

માયાવતીના જન્મદિનને લઇ તૈયારીઓ શરૂ

aapnugujarat

કેન્દ્રીય મંત્રી સ્મૃતિ ઈરાનીએ ચૂંટણીની તૈયારી શરૂ કરી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1