Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

पत्रकार के साथ बदसूलूकी निन्दनीय : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अपनी नाकामियों को छुपाने और विपक्ष की आवाज को दबाने में भाजपा सरकार तानाशाही रवैये पर उतर आई है। प्रदेश के शामली जिले में बेपटरी मालगाड़ी की कवरेज में गए पत्रकार अमित शर्मा के साथ जो अमानवीय बदसलूकी की गई है, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। पत्रकार को हिरासत में पीटने के साथ उसका कैमरा भी तोड़ दिया गया। हद तो तब हो गई जब उसके मुंह पर पेशाब तक कर दिया गया।जीआरपी सिपाहियों की यह करतूत बताती है कि सरकार का अपने ही अधीनस्थ बलों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। सत्ता के मद में चूर कर्मियों ने संवेदनहीनता की पराकाष्ठा प्रदर्शित की है। उनका निलम्बन कोई सजा नहीं है। लोकतंत्र में भाजपा सरकार का आचरण नितांत अलोकतांत्रिक है। स्वतंत्र पत्रकारिता से चिढ़ उसके स्वभाव में है। पहले भी उसका ऐसा व्यवहार रहा है। उसके कदम फिर से मनमानी की ओर बढ़ते दिख रहे है।

Related posts

અટલજી અનંતના માર્ગે

aapnugujarat

IL&FSમાં પ્રોવિડંડ ફંડના હજારો કરોડ ફસાયા : રિપોર્ટ

aapnugujarat

लोकसभा में तीन तलाक विधेयक पास…अब चुनौती राज्यसभा में!

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1