Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

पत्रकार के साथ बदसूलूकी निन्दनीय : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अपनी नाकामियों को छुपाने और विपक्ष की आवाज को दबाने में भाजपा सरकार तानाशाही रवैये पर उतर आई है। प्रदेश के शामली जिले में बेपटरी मालगाड़ी की कवरेज में गए पत्रकार अमित शर्मा के साथ जो अमानवीय बदसलूकी की गई है, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। पत्रकार को हिरासत में पीटने के साथ उसका कैमरा भी तोड़ दिया गया। हद तो तब हो गई जब उसके मुंह पर पेशाब तक कर दिया गया।जीआरपी सिपाहियों की यह करतूत बताती है कि सरकार का अपने ही अधीनस्थ बलों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। सत्ता के मद में चूर कर्मियों ने संवेदनहीनता की पराकाष्ठा प्रदर्शित की है। उनका निलम्बन कोई सजा नहीं है। लोकतंत्र में भाजपा सरकार का आचरण नितांत अलोकतांत्रिक है। स्वतंत्र पत्रकारिता से चिढ़ उसके स्वभाव में है। पहले भी उसका ऐसा व्यवहार रहा है। उसके कदम फिर से मनमानी की ओर बढ़ते दिख रहे है।

Related posts

आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का मास्टर प्लान

aapnugujarat

अगस्ता वेस्टलैंड मामला: कारोबारी रतुल पुरी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

aapnugujarat

રાષ્ટ્રપતિ રબર સ્ટેમ્પ નહિ પણ વિચારનાર અને બોલનાર હોવા જોઈએ : યશવંત સિન્હા

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1