Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

पीएम नरेन्द्र मोदी रविवार को श्रीलंका की यात्रा पर जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को श्रीलंका की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना को आतंकवाद पर सहायता करने का भरोसा दिलाएंगे। आपको बताते जाए कि मोदी ईस्टर के मौके पर हुए विस्फोटों के बाद श्रीलंका की यात्रा करने वाले किसी अन्य देश के पहले नेता होंगे। इस हमले में 250 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें 11 भारतीय थे। यह श्रीलंका में प्रधानमंत्री मोदी की तीसरी यात्रा होगी। इससे पहले, उन्होंने 2015 और 2017 में श्रीलंका की यात्रा की थी। 
राष्ट्रपति सिरिसेना के कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ घंटों के लिए रविवार को कोलंबो पहुंचेंगे। पुनर्निर्वाचित भारतीय नेता मालदीव से यहां आएंगे। 
श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरिसेना की ओर से आयोजित आधिकारिक भोज में शिरकत करेंगे और द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। श्रीलंकाई पुलिस ने बताया कि उसने मोदी की यात्रा के मद्देनजर यातायात संबंधी प्रतिबंधों समेत सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं।नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी त्रासदी से उबरने में श्रीलंका सरकार पर अपने भरोसे का संकेत देने और एकजुटता का स्पष्ट संदेश देने के लिए वहां की यात्रा करने जा रहे हैं।

Related posts

મોદીએ સિનિયરોની ટીમ ભેગી કરીઃ મનિષ તિવારી

aapnugujarat

રાબડીદેવીની મની લોન્ડરિંગ કેસમાં પૂછપરછ કરાઈ

aapnugujarat

देश के खतरनाक नेशनल हाईवे की सुरक्षा करेगी सीआईएसएफ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1