Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

वायुसेना के 20 घंटे से लापता विमान का नहीं चला पता, सर्च ऑपरेशन जारी

भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान उड़ान भरने के 35 मिनट बाद ही लापता हो गया। विमान में 13 लोग सवार थे। जिनमें सात अधिकारी शामिल हैं। इस विमान से आखिरी बार ग्राउंड स्टाफ ने सोमवार को दोपहर करीब एक बजे संपर्क हुआ था। इसके बाद से विमान से किसी तरह का संपर्क नहीं हो पाया है। विमान का पता लगाने के लिए वायुसेना ने सी-130जे, सी 130 हरक्यूलिस, सुखोई एसयू-30 लड़ाकू विमान को लगाया है।
इसके अलावा मैदान में तैनात भारतीय सेना के जवान भी इसकी खोज में जुटे हुए हैं। कुछ रिपोर्टों में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावित लोकेशन की जानकारी मिली है जिसे देखा गया है। वायुसेना विमान का पता लगाने के लिए सेना, विभिन्न सरकारी और सिविल एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहा है। भारतीय सेना के हवाई और जमीनी दलों द्वारा रात से ही खोजी अभियान जारी है। जानकारी के मुताबिक, विमान ने सोमवार दोपहर 12.25 मिनट पर असम के जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के मेनचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ान भरी थी। मेनचुका चीन सीमा के नजदीक है। वायुसेना के मुताबिक, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावित लोकेशन का पता अरुणाचल के शियांग में है।
इसी बीच शियांग के एक गांव के कुछ लोगों ने छह शव मिलने की बात कही है लेकिन वायुसेना ने इसकी पुष्टि नहीं की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना के उप प्रमुख से बात की। उन्होंने ट्वीट किया, लापता विमान एएन-32 को लेकर मैंने वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल राकेश सिंह भदौरिया से बात की। उन्होंने लापता विमान का पता लगाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में मुझे जानकारी दी। मैं विमान में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षित होने के लिए प्रार्थना करता हूं।

Related posts

કાર્તિને મોટો ફટકો : તપાસ જારી રાખવા સુપ્રીમનો હુકમ

aapnugujarat

પૂણેની જિનોવા ફાર્મા દ્વારા કોરોનાની રસીની હ્યુમન ટ્રાયલ આ મહિનાથી કરાશે શરૂ

editor

બિમાર દાઉદ ભારત આવવા માટે ઇચ્છુક : રાજ ઠાકરેનો દાવો

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1